धमकी देकर गायिका का यौन शोषण करने में धराया (पेज तीन)
भोजपुरी गायिका, जो लॉकडाउन के दौरान मुंबई से कैमूर आई थी, यौन शोषण का शिकार बनी। आरोपित कुश कुमार ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया। महिला थाने में FIR दर्ज की गई और आरोपी को...

लॉक डाउन में मुंबई से कैमूर आने पर बन गई यौन शोषण का शिकार भोजपुरी गायिका के आवेदन पर महिला थाने में दर्ज की गई है एफआईआर भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली भोजपुरी गायिका का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने वाले आरोपित को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंजु कुमारी ने भभुआ शहर से आरोपित कुश कुमार को गिरफ्तार किया। वह सासाराम थाना क्षेत्र के नहौना गांव का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद थानाध्यक्ष द्वारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ज्ञात हो कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान गायिका मुबंई से कैमूर आई थी। बीते जुलाई माह में गायिका के आवेदन पर थानाध्यक्ष ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की। गायिका की एक साल की बेटी है। वह अपने पति के साथ मुबंई रहती थी। लॉकडाउन में वर्ष 2020 वह मुंबई से कैमूर आई। वह यहीं रहकर एक म्यूजिक एकेडमी में संगीत सिखने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुश से भभुआ में हुई। फिर दोनों में दोस्ती हुई। वर्ष 2022 में वह उसके घर भी गई। उसने झांसा देकर उससे यूपीआई के माध्यम से 3.50 लाख व नकद 5 लाख लिया। सुप्तावस्था में उसका वीडियो बना उसका यौन शोषा किया। वीड़ियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।