Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen s Dialogue Program Empowers Female Participation in Various Sectors

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

हसनपुर बागर में आजाद महिला ग्राम संगठन और आस्था जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया विजय पासवान और अन्य अधिकारियों ने किया। महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 8 May 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर में आजाद महिला ग्राम संगठन एवं आस्था जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया। मुखिया विजय पासवान, प्रदान के गौतम गोस्वामी, मनरेगा पीओ पंकज कुमार एवं सीसी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीओ पंकज कुमार ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है। जीविका से जुड़कर महिलाओं में जागृति आयी है।

अपने अधिकार के लिए गांव में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने से उसका लाभ बढ़ चढ़ कर लें रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सहायता पहुंचाने में मदद कर रही है। आयोजित महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण,नशा मुक्ति अभियान,बाल विवाह, दहेज प्रथा,जीविका से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। जीविका दीदियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया।प्रचार रथ द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाये जा रहे योजनाओं का लघु फिल्म दिखाकर लाभ लेने के तरीके को बताया गया। महिला संवाद में सीसी विकास कुमार,कुंदन कुमार, बरखा कुमारी, रोहित कुमार,रेणु कुमारी,रूपम कुमारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें