Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen Empowerment Dialogue Program Held in Pahsara Bihar

महिला सशक्तीकरण के लिए संवाद अहम

नावकोठी के पहसारा पूर्वी पंचायत में पूर्णिमा एवं सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 24 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण के लिए संवाद अहम

नावकोठी। पहसारा पूर्वी पंचायत में पूर्णिमा एवं सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं के उत्थान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है जो राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा महिलाओं को सहायता मुहैया कराती है। आयोजित महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण,नशा मुक्ति अभियान,बाल विवाह, दहेज प्रथा,जीविका से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अमृता कुमारी व अन्य ने अपने अनुभव साझा किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें