Notification Icon

वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव

पेज चार..पुस्तकालय चौक से थुंभ की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग एक फीट जलजमाव के कारण लोगों को चलने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 21 May 2021 02:30 PM
share Share

मंझौल। एक संवाददाता

अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में गुरुवार को मूसलाधार वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय चौक से थुंभ की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग एक फीट जलजमाव के कारण लोगों को चलने में काफी कठिनाई हो रही है। पुस्तकालय चौक से तिलक नगर की ओर जाने वाली सड़क एवं नित्यानंद चौक से खूंटन जाने वाले सड़क व अन्य स्थानों पर भी जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मानसून आने से पूर्व जल निकासी की समुचित व्यवस्था आवश्यक है। वर्षा से किसानों को काफी फायदा पहुंचा। गन्ना, आम, लीची, घास, सब्जी, मूंग, पछात मक्का आदि फसलों को को वर्षा से काफी लाभ पहुंचा। किसानों को बार-बार महंगी सिंचाई से राहत मिली। खरीफ की खेती के लिए कृषि कार्य प्रारंभ हो जाएगा। लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें