Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsUmesh Kumar Singh Appointed In-Charge Principal of Swami Sahajanand Saraswati Women s College
प्रो. उमेश बने महिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य
स्वामी सहजानंद सरस्वती महिला महाविद्यालय के शासी निकाय ने प्रो. उमेश कुमार सिंह को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। यह निर्णय पूर्व प्रभारी प्राचार्य रेणु कुमारी के सेवानिवृत्त होने के बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 28 Feb 2025 08:16 PM

बीहट। स्वामी सहजानंद सरस्वती महिला महाविद्यालय के शासी निकाय ने हिन्दी के व्याख्याता प्रो. उमेश कुमार सिंह को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। शासी निकाय के अध्यक्ष जगदीश सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया कि कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य रेणु कुमारी के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली था। प्रो. अजीत कुमार सिंह, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, निर्णय कुमार, रामायण महतो, प्रो. मनीष कुमार समेत अन्य ने प्रभारी प्राचार्य बनने पर प्रो. उमेश कुमार सिंह को बधाई दी है। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।