Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Accident Youth Dies After Falling from Palm Tree During Holi Celebrations

ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फोटो नं. 06, खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 16 March 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत होने से थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में होली का रंग फीका पड़ गया। बताया गया है कि होली के दिन शुक्रवार की शाम एक युवक की मौत ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण हो गई। मृतक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी दीपो चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार चौधरी के रूप में हुई। ताड़ के पेड़ से गिरने के बाद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी उक्त युवक को इलाज के लिए रोसड़ा ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी उक्त युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाने के दौरान जख्मी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार चौधरी अपने पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाते हुए पासी का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह ताड़ी उतारने के उद्देश्य से ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और ताड़ के पेड़ से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हादसे के बाद उक्त युवक के माता-पिता, पत्नी व तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद दौलतपुर गांव में होली का जश्न मातमी सन्नाटा में बदल गया। युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। मुखिया उमा कुमार चौधरी, सरपंच भोला पासवान सहित अनेक लोगों ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।