बोलेरो से कुचलकर एलटीएफ वाहन चालक की गई जान
लीड पेज 3::::::::बिखलते परिजन। बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव के समीप शुक्रवार की रात एसएच- 5

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव के समीप शुक्रवार की रात एसएच- 55 पर बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी सिकंदर पासवान का 26 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व उनके शुभचिंतक सदर अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देखते महिलाओं की भीड़ जमा हो गयी। मृतक की मां के चीत्कार मारकर रोने से माहौल गमगीन था। मृतक के चाचा अशोक पासवान ने बताया कि वह मटिहानी थाना में एलटीएफ वाहन का प्राइवेट चालक था। वह दो साल से वहां गाड़ी चला रहा था। शुक्रवार की रात वह मटिहानी थाना ड्यूटी के लिए जा रहा था। थाना से किसी का फोन आने पर वह बाइक पर सवार होकर मटिहानी थाना के लिए चला था। कंकौल के समीप जैसे ही वह पहुंचा कि मंझौल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो चालक पीछे से बाइक समेत उसको कुचलते हुए फरार हो गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही, दुघर्टनग्रस्त बाइक को थाने पर ले आयी। परिजनों के अनुसार निकेश मटिहानी थाना के किसी अधिकारी को लेकर रांची के लिए जाने वाला था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।