शिक्षक पुत्र के आईआईटी में सफलता से हर्ष
गढ़हरा (बरौनी) निवासी सुरयान ने आईआईटी में स्थान सुरक्षित किया है। उसने जेईई मेंस में 97.8 प्रतिशत और जेईई एडवांस में 81/94 अंक प्राप्त किए। ओबीसी रैंक 7869 है। सुरयान ने 10वीं में 93 प्रतिशत और 12वीं...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 14 June 2025 07:46 PM

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। शाहनगर टोला बारो ,वार्ड संख्या29 निवासी शिक्षक राजन कुमार साह व कंचन भारती का पुत्र सुरयान ने आईआईटी में अपना स्थान सुरक्षित किया। इससे माता-पिता समेत परिजनों में काफी उत्साह है। इन्होंने जेईई मेंस में 97.8प्रतिशत और जेईई एडवांस में 81/94, रैंक ओबीसी में 7869 आया है। डीएवी एचएफसी बरौनी 10वीं में 93 प्रतिशत अंक पाया था। संत जूडस फुलवड़िया से 12वीं में 84 प्रतिशत अंक पाकर उतीर्ण हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।