बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, छानबीन में जुटी पुलिस
छौड़ाही में नारायणपीपर-गुआवाड़ी पथ पर सुगवा मोड़ के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो एक पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर गई। वाहन में कितने लोग सवार थे, यह स्पष्ट नहीं...

छौड़ाही। नारायणपीपर-गुआवाड़ी पथ पर सुगवा मोड़ के समीप शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के वक्त बोलेरो में कितने लोग सवार थे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो पहले एक पेड़ से जा टकराई फिर वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गयी। बोलेरो पर सवार लोग वाहन छोड़कर कहां गये, यह पता नहीं चल सका है। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बोलेरो स्वामी व उसपर सवार लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। (एसं)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।