Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsShooting Incident in Bihar 20-Year-Old Injured Six Named in FIR

गोलीबारी मामले में छह नाजमद

बीहट में 20 वर्षीय छोटू को गोली मारकर जख्मी किया गया है। उसके भाई मोहित कुमार ने छह लोगों के खिलाफ बरौनी थाना में मामला दर्ज कराया है। बुधवार को बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से छोटू पर गोली चलाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 6 March 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
गोलीबारी मामले में छह नाजमद

बीहट। पिपरादेवस बाबा स्थान के 20 वर्षीय छोटू को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में जख्मी के भाई मोहित कुमार ने छह लोगों को नामजद करते हुए बरौनी थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की दोपहर सभी नामजद बदमाशों ने घर के पीछे बथान में घुसकर उसके भाई छोटू पर जान मारने की नीयत से गोली चलायी। गोली की आवाज पर जब परिवार तथा पड़ोस के लोग दौड़कर पीछे गये तो सभी बदमाश हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग खड़े हुए। उसके बाद जख्मी को पहले बरौनी लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद बेगूसराय के क्रेस्ट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जख्मी को होश आने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि बरौनी थाना के पिपरादेवस बाबा स्थान निवासी उपेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बुधवार की दोपहर गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। (नि.सं.)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।