तेजस्वी के नेतृत्व में सूबे का होगा विकास: जयप्रकाश
फोटो नंबर: 16, हाई स्कूल हांसपुर मे बोलते पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण।... अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू यादव सा

मटिहानी। राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामसखी उच्च विद्यालय हांसपुर के प्रांगण में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय के प्रोधा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के गरीब गुरुबो को बोलने का अधिकार प्राप्त हुआ। वह कभी विघटनकारी शक्तियों के समक्ष घुटना नहीं टेका। वे सभी जाति सभी धर्म को एक साथ लेकर चलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा की आज जो जातिगणना की बात भारत सरकार कर रही है, उसके सूत्रधार लालू प्रसाद यादव ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लालू यादव के ही कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
2025 में तेजस्वी यादव का बिहार का मुख्यमंत्री बनना तय है। उनके नेतृत्व में सूबे का चौमुखी विकास होगा। जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के समर्थन से नीतीश कुमार की सरकार बनी तो 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया, रोजगार देना भाजपा वालों को पसंद नहीं आई। जब तेजस्वी की सरकार बनेगी तो वादा अनुसार 20 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, चार सौ की पेंशन को बढ़ाकर 15 सौ की जाएगी। बिजली गरीब गुरुबो को मुफ्त में दी जाएगी। परिचर्चा को विधायक राम विष्णु सिंह, राजद प्रदेश महासचिव श्री नारायण महतो, मोहम्मद सादिक अंसारी, प्रदेश सचिव मनीष प्रजापति, संदीप यादव, राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू, महेंद्र यादव, सुधीर कुमार सिंह, झुग्गी झोपड़ी के जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, क्रांति देवी, बैजू पासवान, पवन पोद्दार ,जय किशोरी यादव ,शंकर यादव ,पुनीत यादव ,बमबम कुमार ,शंभू राम, जगदीश राम आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।