Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRJD Social Justice Discussion in Teghra Focus on Strengthening Booths and Women s Reservation

लालू यादव समाजवाद के नेता हैं: जयप्रकाश नारायण यादव

तेघड़ा विधानसभा में राजद द्वारा सामाजिक न्याय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि बूथ मजबूत करना प्राथमिकता है। महिला नेता मनीषा प्रजापति ने टिकटों में महिलाओं के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 8 May 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
लालू यादव समाजवाद के नेता हैं: जयप्रकाश नारायण यादव

बीहट, निज संवाददाता। तेघड़ा विधानसभा के बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार में बुधवार को राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय सह राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव समाजवाद के नेता हैं और हम-सब उनके कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। कहा विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। बूथ मजबूत होगा तभी बूथ जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे। महिला राजद नेत्री मनीषा प्रजापति ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट महिलाओं को आरक्षण के अनुरूप दिया जाए।

राजनीति में भागीदारी से महिला मजबूत होगी। प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी बिहार में है। यहां सामाजिक न्याय के लिए लोग तरस रहे हैं और दूसरी ओर सत्ताधारी समाजिक न्याय की ढिंढोरा पीट रहे हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहीत यादव ने की। संचालन बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष मो. अब्दुल जब्बार ने किया। नवल किशोर सिंह, युवा नेता मो. मासूम खां, धर्मेन्द्र सिंह, संदीप यादव आदि ने विचा रखे। मौके पर उमेश यादव, केदार सिंह, रामचन्द्र तांती, सिवान तांती, जनार्दन यादव, रामसखा महतो, रामानन्द यादव, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सहनी, रितेश यादव, अरूण कुमार यादव, मो मकबूल अहमद, बूटन साह, सिकेन्द्र आलम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें