तेजस्वी के सीएम बनने पर अतिपिछड़े समाज को मिलेगा सम्मान: शंभु
बेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय बैठक आयोजित हुआ। इसमें शंभू महतो को पार्टी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया। पार्टी के महासचिव...

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के बाघा स्थित महानगर राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल की एक दिवसीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कपिल देव राय ने की। इसमें जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी साथियों की सहमति से पूर्व वार्ड पार्षद शंभू महतो को राजद अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित जिलाध्यक्ष शंभू महतो को बुके और माला पहना कर स्वागत किया। राजद का प्रदेश महासचिव शंभू सहनी ने कहा कि निषाद समाज को आजादी दिलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों पर चलने का कार्य निषाद समाज करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार का सीएम तेजस्वी यादव बनेंगे तभी अतिपिछड़ों को सामाजिक व राजनीति सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन मई को अति पिछड़ा जगाओ तेजस्वी सरकार बनाओ महारैली मिलर हाई स्कूल पटना में कार्यक्रम है। इसमें जिले से पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित यादव, महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बूटन साह, विष्णुदेव सहनी, रामसागर सहनी, अर्जुन साह, राजेश कुमार राय, रोहित कुमार राय, किशोर कुमार, चंद्रचूड़ राय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।