Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRJD Launches Membership Drive for 2025-28 Led by Dr Urmila Thakur

किसी भी दल की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता: उर्मिला

फोटो नं. 06, बखरी में आयोजित राजद के कार्यक्रम में उपस्थित विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर व अन्य। पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रखंड से लेकर पंचायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 Feb 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
किसी भी दल की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता: उर्मिला

बखरी, निज संवाददाता। राजद के नगर व ग्रामीण इकाई की संयुक्त बैठक हुई जिसमें वर्ष 2025-28 के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद की विधान पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रखंड से लेकर पंचायत तक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ. ठाकुर ने कहा कि किसी भी दल के लिए उसकी रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, हमारे दल में जितना भी निष्ठावान व ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। वे इस दल के लिए बहुत बड़े पिलर का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना किसी सरकार का गठन तथा बेहतर बिहार की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 17 माह के अल्प कार्यकाल में युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। चार लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया है। आईटी सेल का गठन किया। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत 73 लोगों को सीधे डीएसपी बनाया, स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम किया गया है। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। बताया कि अगर उनकी सरकार आती है तो बहन मां योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि पेंशन 400 के बदले 1500 रुपए तक दिया जाएगा। स्मार्ट मीटर समाप्त कर 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। 5 किलो के बदले 10 किलो अनाज मिलेगा। 1200 का गैस सिलेंडर 400 में दिया जाएगा। हर गरीब परिवार को दो-दो लाख रुपये दिया जाएगा। सभी साथी 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी में लग जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव व संचालन नगर अध्यक्ष शम्स इमाम चुनना ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा, बुनकर सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रजाउर रहमान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ अशोक कुमार यादव, दिलीप यादव, रजनीश कुमार यादव, गुड्डू कुमार, मुन्ना यादव, संजय पोद्दार, सलाउद्दीन खान, मदन राम, रंजीत कुमार राम, अशोक कुमार, रणवीर महतो आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें