Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice Arrest Two Accused in SC ST Case in Ballia

एससी/एसटी केस में दो नामजद गिरफ्तार

बलिया में पुलिस ने एससी/एसटी मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला 9 फरवरी को दर्ज हुआ था, जब रंगीला देवी ने शिकायत की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को एनएच-31 के पास से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 28 Feb 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
एससी/एसटी केस में दो नामजद गिरफ्तार

बलिया। पुलिस ने गुरुवार की रात एससी/एसटी केस के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि बीते 9 फरवरी को छोटी बलिया पुरानी दुर्गा स्थान निवासी अशोक पासवान की पत्नी रंगीला देवी उर्फ कारी देवी ने आवेदन देकर थाना में कांड संख्या 49/25 दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रामबदन यादव के पुत्र मुकेश यादव एवं कसबा दियारा निवासी चन्द्रदेव यादव उर्फ हकरू यादव के पुत्र रूदल यादव को एनएच-31 स्थित पावर हाउस के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें