Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMithilanchal Music College Students to Participate in Bihar State Youth Festival

राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे जिल के 21 छात्र-छात्राएं

बीहट के मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के 21 छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने जा रहे हैं। इनमें कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं शामिल हैं। ये छात्र-छात्राएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 28 Nov 2024 07:33 PM
share Share
Follow Us on
राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे जिल के 21 छात्र-छात्राएं

बीहट। कला संस्कृति एवं खेल विभाग बिहार सरकार के बैनर तले होने वाले जीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के 21 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिर्स्पधा में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने वालों में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निशु कुमारी, रूपाली कुमारी, माधुरी कुमारी, कशिश, अनुराधा, सुहानी, बलिराम समेत अन्य शामिल हैं। ये सभी कत्थक नृत्य, समूह लोक नृत्य, लोकगीत समेत अन्य प्रतिर्स्पधाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य अशोक कुमार पासवान ने बताया कि नृत्य गुरू कृष्ण मोहन गिरि एवं राजचन्द्र ठाकुर उर्फ रामू के निर्देशन में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें