Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsLand Disputes Resolved in Navakothi Public Court Hearing

जनता दरबार में एक नया मामला दर्ज, दो निष्पादित

नावकोठी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के नए मामले दर्ज किए गए और दो मामलों का निपटारा किया गया। पहसारा में पवन कुमार और रंजीत महतो के बीच विवादित भूमि का मामला शामिल है। देवपुरा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 26 April 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में एक नया मामला दर्ज, दो निष्पादित

नावकोठी। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में एक नया मामला सुनवाई के लिए दर्ज किए गया तथा दो मामले निष्पादित किये गये। दर्ज मामला पहसारा के पवन कुमार बनाम रंजीत महतो की विवादित भूमि का है। वहीं दो मामले निष्पादित किये गये। इसमें देवपुरा के मो. अयूब बनाम मो. अकबर मामले को जमीन मापी के आधार पर निष्पादित किया गया तथा नावकोठी की रेखा देवी एवं मुकेश शर्मा के मामले में सक्षम न्यायालय जाने की अनुमति दी गयी है। जनता दरबार में कुल 14 मामले लंबित है। मौके पर सीओ सूरज कुमार,एस आई अनिल कुमार सिंह अंचल कर्मी अमरजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें