नावकोठी जनता दरबार में एक भी नया मामला दर्ज नहीं
नावकोठी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के निबटारे के लिए कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। एक पुराना मामला, ज्ञान लता देवी और कैलाश तांती के बीच का, निष्पादित किया गया। जनता दरबार में...

नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में एक भी नया भूमि विवाद का मामला सुनवाई के लिए दर्ज नहीं किया गया तथा एक पुराने मामले को निष्पादित किया गया। निष्पादित मामला समसा की ज्ञान लता देवी व कैलाश तांती का है। द्वितीय पक्ष कैलाश तांती का विवाद दर्ज तिथि के बाद अभिरुचि नहीं लेने के आधार पर निष्पादित किया गया। जनता दरबार में कुल 11 मामले लंबित हैं।छतौना के रामनारायण महतो वो मिथिलेश कुमार, अब्बूपुर के दामोदर महतो व सोनी देवी, रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार, चक्का के नारायण महतो व राजकुमार पोद्दार, बगरसथान सिंह समसा के अमरजीत पोद्दार व रूदो तांती, शेखपुरा के सुखो ता़ंती व मनोज पासवान, बभनगामा के राजेन्द्र साह व कृष्ण नंदन पंडित, रमौली के सिकंदर महतो व सुनाम यादव, बभनगामा के राजेंद्र साह और कृष्ण नन्दन पंडित, सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गयी।
मौके पर सीओ सूरज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद, प्रभारी राजस्व अधिकारी अखिलेश्वर राम, अंचलकर्मी गोपाल कुमार व फरियादी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।