बिहार ने दिल्ली को और झारखंड ने मिजोरम को हराया
शाम में दोनों स्टेडियम में ग्रुप बी पुरुष वर्ग का हुआ मुकाबला रखंड व मिजोरम के खिलाड़ी। फोटो नं.39,यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में खेले गए फुटबॉल मैच में दिल्ली को हराने के बाद खुशी का इजहार करते...

बेगूसराय/सिंघौल, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल के ग्रुप बी पुरुष वर्ग में शाम चार बजे से खेले गए मैच में बिहार ने दिल्ली को और झारखंड की टीम ने मिजोरम को हरा दिया। बरौनी रिफाइनरी मैदान में झारखंड और मिजोरम की पुरुष टीम के बीच खेला गया फुटबॉल मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में झारखंड ने मिजोरम को रोमांचक मुकाबले में 4-2 से हरा दिया। मिजोरम पुरुष टीम ने पहले हॉफ में 2 गोल किया। मिजोरम की ओर से हेनरी ने 14वें मिनट पर पहला गोल किया और 26 वें मिनट पर लालहुमहिमा ने दूसरा गोल किया।
जबकि दूसरे हॉफ में मिजोरम की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। लेकिन झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे हॉफ में उनके खिलाड़ियों ने शानदार लाजवाब खेल खेलते हुए 4 गोल दाग दिया। मैच के 58वें और 64 वें मिनट पर मनीष ने टीम के लिए 2 शानदार गोल किया। जबकि 68 वें मिनट पर सूरज मुंडा ने एक गोल किया और 76 वें मिनट पर सूरज उरांव ने भी एक गोल किया। इस तरह झारखंड ने मिजोरम को 4- 2 से शिकस्त दी। मैच के दौरान 54 वें मिनट पर झारखंड के एक खिलाड़ी को और 56वें मिनट पर मिजोरम के एक खिलाड़ी को मैच रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। रोमांचक मुकाबले में बिहार ने दिल्ली को हराया खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल के ग्रुप बी पुरुष वर्ग में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में शाम चार बजे से खेले गए दूसरे मैच बेहद ही रोमांचक मुकाबले में बिहार ने दिल्ली को 2- 1 से हरा दिया। दोनों ही टीम के बीच काफी कड़ा और रोमांचक मुकाबला रहा। बिहार की ओर से उनके खिलाड़ी डेनियल ने मैच के पहले हॉफ में 19वें मिनट पर पहला गोल दागा। वहीं दूसरे हॉफ में गोविंद शर्मा ने 74 वें मिनट पर दूसरा गोल किया। वहीं दिल्ली की टीम पहले हॉफ में एक गोल करने में सफल रही। घनश्याम शर्मा ने दिल्ली की ओर से 15 वें मिनट में एक मात्र गोल किया। दूसरे हॉफ में दिल्ली के खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। 38 वें मिनट पर रेफरी द्वारा दिल्ली के खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। जबकि मैच के 15 वें, 82वें और 90वें मिनट पर रेफरी द्वारा बिहार के खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। बड़ी संख्या में पहुंच रहे स्कूली बच्चे जैसे जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में लोगों को जानकारी हो रही है वैसे वैसे दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भारद्वाज गुरुकुल व अन्य स्कूलों के बच्चे मैच का आनंद उठाते नजर आए। खेल देखने के लिए अच्छी संख्या में दर्शक आ रहे हैं। खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप, कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,और अन्य पदाधिकारियो एवं अतिथियों ने आइओसीएल ग्राउंड में खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं यमुना भगत स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका हौसला बढ़ाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।