Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGroundbreaking Ceremony for PCC Road and RCC Drain in Begusarai Ward 39

निगम क्षेत्र में चकाचक सड़कें व नाला का निर्माण कराना प्राथमिकता: मुख्य पार्षद

फोटो-13, नगर निगम के वार्ड-39 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण का शिलान्यास करने के बाद मुख्य पार्षद पिंकी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 4 March 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
निगम क्षेत्र में चकाचक सड़कें व नाला का निर्माण कराना प्राथमिकता: मुख्य पार्षद

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 39 में डॉन बास्को विद्यालय मुख्य सड़क से चार स्ट्रीट में खुशीलाल साह, दीपक ठाकुर, डॉ. अर्जुन सिंह तथा प्रमिला देवी के घर के समीप गली में पीसीसी सड़क तथा आरसीसी नाला निर्माण का शिलान्यास मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने किया। योजना की प्राक्कलित राशि 30 लाख 30 हजार 51 रुपये है। मुख्य पार्षद ने कहा कि योजना कार्य के क्रियान्वयन के बाद यहां के सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि निर्माण कार्य के दौरान संवेदक या जेई गड़बड़ी न करें इसलिए इस पर नजर रखें। यदि गड़बड़ी करता है तो इसकी शिकायत करें। मुख्य पार्षद ने कहा कि विकास योजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने जेई व संवेदक को हड़काते हुए कहा कि प्राक्कलन के हिसाब से निर्माण कार्य नहीं होने पर कार्यवायी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में चकाचक सड़कों व नाला का जाल बिछाना उनकी प्राथमिकता है। योजना के क्रियान्वयन प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद को बधाई दी है। साथ ही खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से अधूरी मांगे थी जो अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, वार्ड संख्या-39 की पार्षद मंजू गुप्ता, कनीय अभियंता आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें