पूसा के कृषि मेला में खेती की नई तकनीक से रू-ब-रू हुए किसान
अंतर्राज्यीय किसानों व वैज्ञानिकों से आदान प्रदान की अपनी अपनी तकनीकसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में दूसरे दिन रविवार को खेती की न

खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। किसानों का दल राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में दूसरे दिन रविवार को खेती की नई तकनीक से रू-बरू हुए। इस दौरान अंतर्राज्यीय किसानों व वैज्ञानिकों से बेगूसराय के किसानों ने अपनी अपनी तकनीक का आदान प्रदान किया। इस दौरान मशरूम उत्पादन, अंतरवर्ती खेती सहित अन्य क्षेत्र में बेगूसराय के किसानों का जलवा दिखा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में भाग लेने कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, खोदावंदपुर से किसानों का दल रविवार को तीन बसों में सवार होकर पूसा के लिए प्रस्थान किया। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल ने बताया कि बेगूसराय जिले के किसान मेला के दौरान कृषि वैज्ञानिकों और रिसर्च स्कॉलर से रूबरू होकर उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त किए। विभिन्न फसलों के अनेक प्रभेदों, कृषि स्टॉल, अपने उत्पाद की प्रदर्शनी, जलवायु अनुकूल खेती, रोजगार परक खेती, प्राकृतिक खेतो, ड्रिप एरीगेशन, कृषि यांत्रिकीकरण जीरो टिलेज सहित नयी तकनीक की जानकारी किसानों को दी गई। मौके पर तौकीर आलम, अरविंद कुमार, रामकृष्ण कुमार, शशिरंजन कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।