बेगूसराय में खुलेगा सैनिक कल्याण कार्यालय
बेगूसराय में पूर्व सैनिकों के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना होगी। सोल्जर बोर्ड की कमी को लेकर पूर्व सैनिक संघ ने कई बार मांग की थी। अब 21 फरवरी को बिहार सरकार ने बेगूसराय में सोल्जर बोर्ड खोलने...

बेगूसराय। पूर्व सैनिक संघ बेगूसराय के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना होगी। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी भवेश कुमार भारतीय ने बताया कि बेगूसराय के पूर्व सैनिकों की सबसे गंभीर समस्या सोल्जर बोर्ड का जिला में न होना था। पूर्व सैनिक संघ बेगूसराय के अध्यक्ष कैप्टन रामकृष्ण पाठक ने कहा कि सचिव आलोक कुमार, उपाध्यक्ष अशोक ईश्वर व मीडिया प्रभारी भवेश कुमार ने कई बार पटना सचिवालय जाकर बेगूसराय में सोल्जर बोर्ड के खुलने की बात को सैनिक कल्याण निदेशालय में प्रभावी तरीके से रखा। इसके पूर्व बिहार विधान सभा में दिवंगत बछवाड़ा विधायक रामदेव राय एवं वर्तमान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने इस मुद्दे को सरकार के सामने रखा था। 21 फरवरी को पूरे बिहार में 12 नए सोल्जर बोर्ड खोलने का अध्यादेश जारी हुआ जिसमें बेगूसराय के नाम पर बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान की है। बेगूसराय में सोल्जर बोर्ड सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना से अब बेगूसराय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों या उनके आश्रितों को मुंगेर का चक्कर नहीं काटना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।