Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEmpowering Women Dialogue Program Organised by Aanchal and Ujala Livelihood Groups

महिलाओं को दी जा रही योजनाओं की जानकारी: बीपीएम 

नावकोठी पंचायत में महिलाओं के उत्थान के लिए एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। महिलाओं ने अपने अधिकारों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 8 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को दी जा रही योजनाओं की जानकारी: बीपीएम 

नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पंचायत की आंचल एवं उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं के उत्थान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। सहनी टोला व पुरानी दुर्गा स्थान में आयोजित इस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से सीसी रेणु कुमारी,बुक कीपर रंजू कुमारी,रुणा देवी,रीता देवी ने उदघाटन किया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। अपने हक को जान रही हैं। इस संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है। जीविका से जुड़कर महिलाओं में जागृति आयी है।

अपने हक के लिए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने से उसका लाभ ले रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सहायता मुहैया करवा रही है। आयोजित महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, दहेज प्रथा, जीविका से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। जीविका दीदियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया। प्रचार रथ द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाये जा रहे योजनाओं को फिल्म के माध्यम से दिखाकर लाभ लेने के तरीके को बताया गया। सीसी कुन्दन कुमार, दुलारचन्द्र, विकास कुमार ने सरकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बालिका पोशाक योजना पर प्रकाश डाला। पुष्पलता कुमारी ने जीविका से जुड़ने से संबंधी अपने अनुभवों को साझा किया। मौके पर अन्नु कुमारी, किरण, उषा, पिंकी, रीना कुमारी आदि मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें