Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Protest March in Teghra Against Railway Mismanagement

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौत मामले में कांग्रेसियों ने आक्रोश मार्च निकाला

फोटो नं. 11, नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत के मामले में तेघड़ा में आक्रोश मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 17 Feb 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौत मामले में कांग्रेसियों ने आक्रोश मार्च निकाला

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में सोमवार को तेघड़ा में आक्रोश मार्च निकालते हुए रेलवे की कुव्यवस्था पर रोष जताया। कांग्रेस भवन से जुलूस के रूप में निकल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तेघड़ा बाजार मुख्य चौक पर पहुंचकर रेलमंत्री अश्विन वैष्णव का पुतला फूंका। पुतला दहन के पहले लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौजूद लोगों ने कहाकि धर्म का राजनीतिकरण कर भाजपा आम लोगों की भावना से खेल रही है। सेवादल के मुख्य कार्यकारी संगठक सरोज कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला अध्यक्ष रुचि सिंह ने कही कि कुंभ में और नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में हुई मौत की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री और रेलमंत्री को लेनी चाहिए। अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने केवल प्रचार किया। व्यवस्था कुछ नहीं कर सकी। इसी वजह से ही घटनाएं हो रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद नारायण सिंह, रुबि शर्मा, प्रमिला कुमारी, संजय सिंह, सुबोध सिंह, महेंद्र कुमार, रंजित प्रसाद सिंह, मोहित सिंह, रंधीर मिश्र, राजेश कुमार श्रवण, राजीव रंजन सिंह, बमबम कुमार, रत्न भानू, चरितर सिंह, जिवेश सिंह, रामबाबू साह, उमाशंकर सिंह, पिंकू सिंह, पंकज कुमार आदि ने अपनी बात रखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें