देश में जनगणना करवाने की मांग
गढ़हरा (बरौनी) में जिला कांग्रेस के सदस्य राम अनुग्रह शर्मा ने देश में जनगणना करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद 2021 में जनगणना कराई जानी चाहिए थी ताकि सही आंकड़े और आर्थिक स्थिति की...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 11 Feb 2025 08:46 PM

गढ़हरा(बरौनी)। जिला कांग्रेस के सदस्य राम अनुग्रह शर्मा ने देश में जनगणना करवाने की मांग की है। कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संसद में भी जनगणना को बंद नहीं करने का आग्रह सरकार से किया गया है। श्रीशर्मा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में सन 2011 में हुई जनगणना के बाद सरकार को 2021 में करवानी चाहिए थी ताकि राष्ट्रीय स्तर पर सही आंकड़ा व आर्थिक स्थिति की जानकारी लोगों को मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।