Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCelebrating National Science Day Innovations and Importance of Science

विज्ञान का उपयोग हमारे लिए वरदान: डॉ. अंजलि

फोटो नंबर: 11, गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक व विद्यार्थी।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 28 Feb 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
विज्ञान का उपयोग हमारे लिए वरदान: डॉ. अंजलि

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विज्ञान का उपयोग हमारे लिए वरदान है। इसका सकारात्मक प्रयोग आवश्यक है। ये बातें गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजलि ने कहीं। डॉ. नीरज कुमार ने डॉ. सीवी रमण को याद करते हुए कहा कि आज नवाचार के रूप में एआइ हमारे सामने है। हमारे पास ज्ञान की कमी नहीं है। जरूरत है विज्ञान की समझ विकसित करने की। प्रो. परवेज़ यूसुफ ने कहा कि विज्ञान के साथ साहित्य और कला हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रो. विपिन कुमार ने कहा कि विज्ञान को जीने की जरूरत है। शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान के बाद विकास संभव है। डॉ. अनीथा एस, प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार, प्रो. सुधाकर पाण्डेय, प्रो. अमर कुमार, डॉ. कामायनी कुमारी, डॉ.अविनाश कुमार, प्रो. कुंदन कुमार, डॉ. राजवंत सिंह ने भी विचार रखे। विज्ञान पर आधारित कविता एवं गायन अदिति कुमारी, शुभम कुमारी, पूजा कुमारी, शिवम कुमार, रूपेश कुमार, नवीन कुमार ने प्रस्तुत किया। सूरज कुमार, प्रीति कुमारी, गौरव कुमार, मीसा कुमारी, आरती कुमारी, मेघना कुमारी और रुचि कुमारी ने विज्ञान के प्रयोग का प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें