Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBJP Celebrates Ambedkar Jayanti Former Deputy CM Highlights Contributions to Indian Constitution

एनडीए की सरकार में दलितों व पिछड़ों को मिला हक

फोटो नंबर: 19, उजान बाबा स्थान परिसर में आयोजित अम्बेडकर जयंती समारोह में मौजूद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 24 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए की सरकार में दलितों व पिछड़ों को मिला हक

बखरी, निज संवाददाता। उजान बाबा स्थान परिसर में भाजपा द्वारा अम्बेडकर जयंती सप्ताह का समापन समारोह किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का अद्वितीय संविधान दिया है। इसमें समता, समानता तथा दलित व वंचित जमात के लिए आरक्षण का प्रावधान है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा अपनी ही सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्रियों ने खुद से भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया। आजादी के चार दशक बाद जब केन्द्र में भाजपा के समर्थन से वीपी सिंह सरकार बनी। तब कहीं जाकर 1990 में अटल जी के प्रयास से उन्हें भारत रत्न मिल सका। कहा, केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार डॉ. अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। बाबा साहब ने सदैव दलितों के उत्थान के लिए, उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया था। आजादी के पचास साल बाद भी कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों और दलितों का शोषण करते रही। 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद दलितों को अपना पक्का मकान मिला, शौचालय मिला, रसोई गैस तथा मुफ्त बिजली और राशन की सुविधा मिली। गरीबों को वोट की ताकत का अहसास कराते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपने वोट को मत बेचना। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा आजकल संविधान हाथों में दिखाने का फैशन सा चल पड़ा है। बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस और महागठबंधन के लोग उनके बनाये संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। कहा, संविधान को कोई भी नहीं बदल सकता, मात्र संशोधन कर सकता है। भाजपा की सरकार ने भी संविधान में संशोधन किया, तो दलितों को आरक्षण की समय सीमा बढाने तथा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कश्मीर से धारा 370और 35ए हटाने के लिए संविधान में संशोधन लाया। कांग्रेस को तो शर्म करना चाहिए कि उन्होंने ''74 में लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान को कुचलने का जघन्य अपराध किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज को उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। आज कम्युनिस्ट और महागठबंधन के लोग बाबा साहब के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो तथा संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला भाजपा प्रवक्ता सिधेश आर्य ने किया। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, निवर्तमान प्रत्याशी रामशंकर पासवान, रामानंद राम, सुनील राम, विनोद राम, जिला पार्षद घनश्याम राय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, सुमित सन्नी, कृष्ण मोहन पप्पू, आलोक बंटी, गढपुरा अध्यक्ष कमल किशोर झा, डंडारी अध्यक्ष विजय तांती, नावकोठी अध्यक्ष मुकेश महतो,नवीन सिंह, मीनू राम, पिंटू पासवान, उमेश पासवान, पिंकी देवी पासवान, कुंदन कानू, शिम्पी गांधी,पवन सिंह, निकेत सिंह राठौड़, कृष्ण मोहन चौधरी, गौतम सिंह राठौड़, संजय सिंह राठौड़, प्रियांशु रघुवंशी आदि ने विचार रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें