Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Municipality Enhances Infrastructure Road Expansion and Drainage Improvement Initiatives Announced

सड़क चौड़ीकरण से लोहियानगर की 10 हजार आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

सड़क चौड़ीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने पर खर्च होंगे 5.55 लाख 951 रुपयेफोटो-8, लोहियानगर वार्ड-28 में शनिवार को नाला उंचीकरण रोड व पेवर ब्लॉक कार्य के शिलापट का अनावरण करने के बाद मुख्य पार्षद पिंकी देवी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 22 Feb 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
सड़क चौड़ीकरण से लोहियानगर की 10 हजार आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के हर वार्ड में आवागमन की सुविधा को सरल बनाने, साफ-सफाई, जलनिकासी को सुदृढ़ करने से लेकर दुधिया रौशनी से हर मोहल्ले को चकाचक बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण, नाला उंचीकरण, नये नाला निर्माण से लेकर ईट सोलिंग से लेकर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। जरूरत है निगम क्षेत्र में विकास की गति और तेज करने के लिए आमलोगों का सहयोग मिले। यह बात मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कहीं। वह शनिवार को लोहियानगर वार्ड -28 में मुख्य सड़क (डॉ एके सिंह-आर्यभट्ट रोड) से सटे नाला विस्तारीकरण, पेवर ब्लॉक से सड़क चौड़ीकरण आदि के लिए शिलापट का अनावरण करने के बाद बोल रही थीं। इस पर पांच लाख 55 हजार 951 रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. एके सिंह के घर से लेकर मधुर मिस्टान भंडार तक सड़क चौड़ी भी होगी व इसे मास्टिक भी बनाया जाएगा। ताकि वर्षा के समय जलजमाव की समसया नहीं होगी। संवेदक को इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने पर बल दिया। स्थानीय लोगों में आर्यभट्ट के निदेाशक अशोक कुमार सिंह अमर, ब्रजेश कुमार, प्रो. रौशन कुमार ब्यूटी कुमारी, पूर्व मुखिया अवध किशोर सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का वार्ड-28 लोहियानगर मोहल्ला आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा वार्ड माना जाता है। आवासीय कॉलोनी के रूप में लोग लोहियानगर मोहल्ला को पसंद कर रहे हैं। इससे मोहल्ला विस्तार पूरब व उत्तर दिशा की ओर लगातार होने से एक चौड़ी सड़क की जरूरत लगातार महसूस की जा रही थी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन देने के लिए कोई तैयार नहीं थे। लोगों के सुझाव पर पहले से बने नाला को उंचीकरण व सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने से सड़क चौड़ीकरण बनाने का काम शुरू हो गया। यह लोहियानगर के ऐतिहासिक क्षण है। यह सड़क लोहियानगर मोहल्ला के लिए हार्ट सड़क के रूप में जाना जाएगा। इससे करीब 10 हजार आबादी को फायदा होगा। लोगों ने खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्य पार्षद को धन्यवाद दिया। इससे पहले स्थानीय लोगों के द्वारा मुख्य पार्षद व अन्य गणमान्य लोगों को चादर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, उप मुख्य पार्षद अनीता देवी, वार्ड पार्षद उमेश राय, ब्रजेश कुमार, पूर्व मुखिया अवध किशोर सिंह, प्रो. रौशन कुमार, ब्यूटी कुमारी, ममता देवी, जेई राजीव सिंह, जेई अजीत कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें