Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसराय13 people including health workers are corona positive

स्वास्थ्यकर्मी सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

साहेबपुरकमाल। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। क्षेत्र के कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जीएनएम भी शामिल हैं। जीएनएम गुरुवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 23 April 2021 01:40 PM
share Share

साहेबपुरकमाल। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। क्षेत्र के कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इनमें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जीएनएम भी शामिल हैं। जीएनएम गुरुवार की देर शाम जांच के बाद पॉजिटिव पायी गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र के करीब आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 की चपेट आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है। संक्रमित मरीजों को होम क्वारांटाइन किया गया है। बताया गया है कि होम क्वारांटाइन में रह रहे 10 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें