Hindi NewsBihar NewsBanka NewsWoman Attempts Suicide by Ingesting Pesticide in Kolhasar Village Bihar

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक

कटोरिया के कोल्हासार गांव में एक महिला ने आपसी कलह के कारण कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। 24 वर्षीय सिंकी देवी, विजय यादव की पत्नी, अपने पति के साथ विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक खा ली। हालत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 7 April 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आपसी कलह से तंग आकर रविवार को जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हासार गांव की एक महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उक्त महिला गांव के विजय यादव की पत्नी सिंकी देवी (24) बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे कीटनाशक दवा को खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जब पूछताछ किया तो कीटनाशक दवा खाने की बात बताई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर अमित महाजन द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें