Hindi NewsBihar NewsBanka NewsTwo-Day Durga Saptashati Recital in Bandari Village Bihar

बन्दरी गांव में दुर्गा सप्तशती पाठ, क्षेत्र में छाया भक्तिमय वातावरण

चान्दन ( बांका )। निज प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अन्तर्गत बन्दरी गांव में

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 25 April 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
बन्दरी गांव में दुर्गा सप्तशती पाठ, क्षेत्र में छाया भक्तिमय वातावरण

चान्दन ( बांका )। निज प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अन्तर्गत बन्दरी गांव में दो दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया है। आयोजन की अगुवाई पंडित भीमानंद मिश्र द्वारा की जा रही है, जिनके मार्गदर्शन में पूरे गांव में धार्मिक उत्सव का वातावरण बना हुआ है।पूजन एवं पाठ की विधिवत शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पंडित पवन कुमार पाण्डेय, उपाचार्य पंडित पंकज कुमार पाण्डेय, पंडित विजय कुमार पाण्डेय तथा पंडित परिमल पाण्डेय द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सम्पूर्ण ग्राम समाज के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए पूजा अर्चना की।पंडित भीमानंद मिश्र ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पाठ के समापन के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना हुआ है, जहां लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें