बांका: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, दो की मौत, 20 झुलसे
पेज वन के लिए प्रस्तावितपेज वन के लिए प्रस्तावित जयपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के समीप घटी घटना मृतक बौंसी के कुमारभाग के रहने वाले थे कटोरिया (

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। चिड़ैयामोड़-डैम रोड पर जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत अंतर्गत बाराकोला गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में बारातियों से भरी बस के आने से एक दर्दनाक घटना घटी। इस घटना में दो बारातियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 20 बाराती झुलसकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जख्मी बारातियों को आनन फानन में पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से जयपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से 13 बारातियों को देवघर, एक को बांका एवं 3 बारातियों को कटोरिया रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान जिले के बौंसी थाना अंतर्गत सांगा पंचायत के कुमारभाग गांव के अजबलाल सिंह के पुत्र संतोष कुमार (8) एवं तेलियाकुरा गांव के तेवरी पहाड़िया के पुत्र विजय पहाड़िया (38) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि रविवार रात बौंसी थाना क्षेत्र के कुमारभाग गांव से भैरो सिंह के पुत्र शंकर सिंह की बारात जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के कालाडंडा गांव गई थी। सोमवार सुबह करीब 30 बाराती बस से वापस कुमारभाग गांव लौट रहे थे, तभी बाराकोला गांव के समीप सड़क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार बस की छत से सट गई। बस में करंट फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा जख्मी सभी को तुरंत जयपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दो बाराती संतोष कुमार एवं विजय पहाड़िया को जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी अन्य 20 बारातियों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इधर, मृतक दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। वहीं घटना को लेकर जयपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल का एसपी ने लिया जायजा घटना की सूचना पर बांका एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा, बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जख्मी बारातियों की सूची जख्मी बारातियों में बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत अंतर्गत कुमारभाग निवासी देबू मुर्मू का पुत्र शिकार मुर्मू (50), भूमेश्वर सिंह का पुत्र राजेंद्र सिंह (40), शिकार मुर्मू का पुत्र सुनील मुर्मू (16), मनोज कुमार की पुत्री पूजा कुमारी (7), विजय सिंह की पुत्री जया कुमारी (19), बासुदेव सिंह का पुत्र नंदकिशोर सिंह (28), नागो सिंह का पुत्र मुकेश कुमार (17), भैरो सिंह का पुत्र गोवर्धन सिंह (30), कटकी सिंह का पुत्र महेंद्र सिंह (60), सीताराम सिंह का पुत्र अरविंद सिंह (28), भैरो सिंह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (10), बासुदेव सिंह का पुत्र दिलीप कुमार (40), करोडीह निवासी गिरजानंद राय का पुत्र सुमन कुमार (21), मड़वाबांध गांव के दामोदर सिंह की पुत्री पार्वती कुमारी (8) व लक्ष्मी कुमारी (15), आसनावा गांव के सीताराम सिंह का पुत्र अरविंद सिंह (28), महागुड़ी गांव के अशोक मरांडी का पुत्र मुकेश मरांडी (25) एवं झारखंड के दुमका सदर थाना के चौकीतरी निवासी टोनीकिशोर राय की पुत्री शिवानी कुमारी (12) शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।