Hindi NewsBihar NewsBanka NewsTragic Accident in Shambhugan Woman Dies as Toto Vehicle Falls into Canal

बांका में नहर में गिरा टोटो, महिला की मौत

पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड शंभूगंज के रामचुआ नहर के पास हुआ हादसा मृतक महिला कसबा शोभानाथपुर की थी रहने वाली , परिजनों में मचा

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 22 Feb 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
बांका में नहर में गिरा टोटो, महिला की मौत

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज के रामचुआ नहर पथ पर रफ्तार की कहर में शुक्रवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका शंभूगंज के कसबा शोभनाथपुर गांव के स्व नवल भगत की पत्नी नीलम देवी(50) थी। इस हादसा में टोटो पर सवार मृतका के अन्य चार परिजन को हल्की चोट आई लेकिन सभी सुरक्षित बताए गए है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टोटो गाड़ी पर मृतका के देवर मुकेश्वर भगत, विजय भगत, मुरली भगत एवं घर की एक महिला सवार थे। परिजनों ने बताया कि रूपेश मंडल के टोटो से सभी परिजन एक रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के टेटिया बंबर जा रहे थे। रमचुआ नहर के पास अचानक टोटो का पहिया खुल गया। जिससे गाड़ी सड़क किनारे नहर में करीब 10 फीट नीचे गड्डे में गिर पड़ा। जिसमें नीलम देवी की सिर एवं नाक में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़कर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दिया । सूचना पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित पुलिस बलों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी द्वारा किसी तरह गड्डे में गाड़ी के नीचे दबे नीलम देवी को बाहर निकाला। एंबुलेंस से महिला को सीएचसी लाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर रंजीत कुमार ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो वाहन को जब्त कर थाना लाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

चालक की लापरवाही से नीलम देवी की हुई मौत -

टोटो पर सवार मुकेश्वर भगत , मुरली भगत सहित अन्य ने बताया कि चालक रुपेश कुमार तेज गति से वाहन चला रहा था। जिस पर धीरे-धीरे चलने की बात कही। लेकिन उक्त जगह रफ्तार तेज कर दिया। वाहन का पहिया अचानक कैसे खूल गया। जिससे हादसे का शिकार हो गया। श्राद्धकर्म में पहुंचने के पहले अप्रिय घटना हो गई। घटना की खबर से कसबा गांव एवं टेटिया बंबर में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। नीलम के पति नवल भगत की मौत तीन वर्ष पूर्व घर में छत का मलवा गिर जाने से हुई थी। पांच संतानों में दो पुत्र मौसम और कन्हैया भगत हैं। वहीं तीन पुत्री लक्ष्मी, सरस्वती एवं प्रतीमा कुमारी हैं। सभी विवाहित है। बड़ा पुत्र मौसम कुमार कसबा बाजार में किराना दुकान चलाने का काम करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि घटनास्थल से टोटो वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित परिजनों के शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें