Severe Heatwave Hits Barahat Temperatures Soar to 40 C बांका : प्रचंड गर्मी एवं लूं से आम जनजीवन प्रभावित, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heatwave Hits Barahat Temperatures Soar to 40 C

बांका : प्रचंड गर्मी एवं लूं से आम जनजीवन प्रभावित

बाराहाट में मई के पहले सप्ताह से गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे आम जनता, छात्रों और मजदूरों पर बुरा असर पड़ा है। लोग लू और हीट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 12 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
बांका : प्रचंड गर्मी एवं लूं से आम जनजीवन प्रभावित

बाराहाट, निज प्रतिनिधि। मई माह के पहले सप्ताह से ही प्रखंड क्षेत्र में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे न केवल आम जनता बल्कि स्कूली छात्र-छात्राएं मजदूर व्यवसायी छोटे वाहन चालक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। वहीं जरूरी कार्यों से बाहर जाने वाले लोग लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। विशेषकर दोपहर के समय सूरज की तपिश असहनीय हो जा रही है। खुले मैदानों और सड़कों पर निकलना जानलेवा साबित हो रहा है।

वही ग्रामीण इलाकों में गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सुबह जल्दी या देर शाम ही बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छात्रों को विद्यालय समय पर जाना मजबूरी बन गई है।इधर लगातार बदलते मौसम की मार से लोग परेशान हैं। वही स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर बुजुर्ग बच्चे और पहले से बीमार लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।