Severe Heat Wave in Banka Temperatures Reach 40 C Rain Expected Soon तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रहा है निजात, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heat Wave in Banka Temperatures Reach 40 C Rain Expected Soon

तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रहा है निजात

बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता गर्मी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी व उमस के बीच जनजीवन प्रभावित रहा। तीखी धूप में लो

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 17 May 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रहा है निजात

बांका, एक संवाददाता। गर्मी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी व उमस के बीच जनजीवन प्रभावित रहा। तीखी धूप में लोग निकलने से परहेज करते रहे। तापमान 40 डिग्री पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश की संभावना है। दोपहर होते ही ऐसा मालूम पड़ता है जैसे सूर्य सर के ऊपर आ गया हो। बढ़ती गर्मी से आमलोग काफी परेशान हो रहे हैं। रास्ते चलते छाव की तलाश करते हैं। दोपहर के वक्त शहर की सड़कें भीषण गर्मी की वजह से सुनसान दिखने लगती है। वहीं अति आवश्यक कार्य से ही लोग दोपहर के वक्त घर से निकलते हैं।

भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सदर अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 400 से 500 मरीज पहुंच रहे है। यह संख्या कभी इससे भी ऊपर पहुंच जाती है। इसमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त के मरीज होते है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 300 मरीज अस्पताल आए थे। वहीं 14 मई को 280 मरीज और 13 मई को करीब 439 मरीज आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।