पाण्डेयडीह में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति सहित तीन गिरफ्तार
जमुई के लिए भीजमुई के लिए भी चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित पाण्डेयडीह गांव में दहेज के लोभियों द्वारा

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित पाण्डेयडीह गांव में दहेज के लोभियों द्वारा एक 25 वर्षीय महिला प्रियंका पाण्डेय की गला दबाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका राजप्रकाश पाण्डेय की पत्नी थी। सूचना मिलते ही चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार व पु.अ.नि. प्रीति कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। मृतका के भाई विवेकानंद पाण्डेय (निवासी: कल्याणपुर, जमुई) द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पति राजप्रकाश पाण्डेय, ससुर जितेंद्र पाण्डेय उर्फ मल्लू पाण्डेय और सास सरिता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका पाया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार लिया गया था। वहीं, मायके पक्ष के आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजनों ने साफ तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया। मृतका के भाई विवेकानंद पाण्डेय द्वारा पति, सास-ससुर के साथ ननद रानी देवी और हनी देवी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।