नए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को विधायक सहित राजद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रजौन(बांका)। निज संवाददाता पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सहयोगी मंगनीलाल

रजौन(बांका)। निज संवाददाता पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सहयोगी मंगनीलाल मंडल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह धोरैया विधानसभा के राजद विधायक भूदेव चौधरी ने कहा है कि मंगनीलाल मंडल शुरू से समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे है। उनके नेतृत्व में पार्टी पूरे बिहार में और भी मजबूत होगी। किसी पार्टी ने पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से जुड़े व्यक्ति को पार्टी ने पूरे बिहार का बागडोर सौंप कर यह साबित कर दिया है कि पार्टी सभी वर्गों व समुदाय को साथ लेकर चलना चाहती है।
इधर रजौन प्रखंड राजद अध्यक्ष बिहारी मंडल, पूर्व मुखिया सुभाषचंद्र यादव, जवाहर यादव, पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, पंसस महेश यादव, सिराज अली, निलेश कुमार के अलावे उदय सिंह कुशवाहा, मुखिया नौशाद आवर,भैरो सिंह कुशवाहा, अरविंद यादव, युवा राजद नेता नयन सिंह नटवर, मिलन यादव,अरुण मंडल, रामविलास यादव,संजय यादव, उपमुखिया सतीश यादव, सुबालक दास, साजन दास,नंदु यादव, प्रियरंजन रविदास,वकील तांती,फंटूस तांती,अशोक यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। इधर राजद से कथित तौर पर निष्कासित दिवाकर प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर विचार मंच रजौन के संयोजक सह अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर आदि ने भी अलग से बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।