बांका : पंचायत सचिव युगल किशोर यादव की मौत, शोक सभा
चान्दन, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की धनुबसार पंचायत के अलावा दो अन्य पंचायतों में

चान्दन, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की धनुबसार पंचायत के अलावा दो अन्य पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिव युगल किशोर यादव (उम्र करीब 52 वर्ष) की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान चान्दन में अचानक बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर भेजा गया, लेकिन रास्ते में हृदयगति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। सीओ रविकांत कुमार के नेतृत्व में युगल किशोर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, बीडीओ अजेश कुमार,बीईओ सुरेश ठाकुर, पीओ नरेश प्रसाद, बीसीओ ओंकार कुमार, मुखिया बिंदु भारती, मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव सहित प्रखंड और अंचल के अन्य कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे एक जिम्मेदार और समर्पित कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।