ठंड से एक महिला की मौत
थाना क्षेत्र स्थित चटमाडीह गांव की एक महिला की ठंड से मौत हो गई। मृतक गुड़िया देवी (30) पति गौतम कुमार सिंह...
Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 12 Feb 2020 12:49 AM
शंंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता
थाना क्षेत्र स्थित चटमाडीह गांव की एक महिला की ठंड से मौत हो गई। मृतक गुड़िया देवी (30) पति गौतम कुमार सिंह हैं। ठंड लगने की शिकायत पर आनन फानन में महिला को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने महिला की नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही अकबर नगर के समीप महिला ने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे छोटे छोटे पांच संतान को छोड़ गईं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।