Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMushroom Farming Training Program Enhances Rural Livelihood in Banka Forest Division

वन विज्ञान केंद्र में किसानों को दिया गया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| बांका वन प्रमंडल के वन विज्ञान केंद्र सुपाहा में बुधवार को भावाअशिप वन उत्पादकता

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 6 March 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
वन विज्ञान केंद्र में किसानों को दिया गया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बांका वन प्रमंडल के वन विज्ञान केंद्र सुपाहा में बुधवार को भावाअशिप वन उत्पादकता संस्थान रांची एवं बांका वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में मशरूम की खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार ने बांका में वनों के निकट ग्रामीणों के जीविकोपार्जन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया तथा वनों के कटाव को रोकने की आशा व्यक्त की। वन प्रमंडल पदाधिकारी शिखर प्रधान ने अपने संबोधन में मशरूम एवं लाह की खेती, बांस प्रबर्धन एवं बांस निर्मित वस्तुओं के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण, औषधीय पौधों की खेती करने आदि विषयों के प्रशिक्षण को बांका के ग्रामीणों के लिए वन उत्पादकता संस्थान रांची से अनुरोध किया। मुख्य तकनीकी अधिकारी सह वन विज्ञान केंद्र सुपाहा के नोडल अधिकारी रविंद्र राज लाल ने वन उत्पादकता संस्थान रांची द्वारा किए जा रहे वनीय शोध परियोजना से अवगत कराया तथा ग्रामीणों के जीविकोपार्जन के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। बांका वन प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक अंबेश किशोर ने गर्मी के दिनों में वनों में लगने वाली आग की घटना से सचेत रहने की बात कही तथा आग को बुझाने के लिए सार्थक प्रयास करने की अपील की। विशेषज्ञ प्रस्तोता अविनाश कुमार ने मशरूम की खेती संबंधित प्रशिक्षण दिया तथा इसे ग्रामीणों की आय में वृद्धि का साधन बताया। इस मौके पर रेंज ऑफिसर निधि कुमारी, दीनानाथ पांडेय समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें