Hindi NewsBihar NewsBanka NewsGrand Sitaram Festival Procession Held in Amarpur with 501 Participants

सीताराम महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड के तारडीह गांव के माधो मंडल राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में सीताराम महोत्सव के आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 22 Feb 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
सीताराम महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड के तारडीह गांव के माधो मंडल राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में सीताराम महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। कलशयात्रा में तारडीह के अलावा लक्ष्मीपुर, फरीदपुर, लौसा, रूपसा, मोहनपुर समेत अनेक गांवों के लोग शामिल हुए। यज्ञ के यजमान मिथुन मंडल एवं उनकी पत्नी पूजा देवी के साथ सभी महिलाएं कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची जहां गुरूधाम के पंडित अंशु मिश्रा द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर वापस लौटे। पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीण प्रशांत कुमार ने बताया कि दशकों से उनके पूर्वजों द्वारा सीताराम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इस परंपरा को उन्होंने जीवित रखा है। उनके दादा पूर्व विधायक स्व माधो मंडल एवं पिता पूर्व प्रमुख बालमुकुंद मंडल के रास्ते पर चल कर वह सीताराम महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवाहोत्सव के दौरान वृंदावन के स्वामी डोरेलाल जी महाराज द्वारा रामलीला एवं कृष्ण लीला का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को लेकर गांव समेत आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है। कलशयात्रा में लाल बाबू, विपिन मंडल, पूनम देवी, अजय सिंह, कारू साह, इंद्रजीत कुमार, राजकुमार यादव, अनिल मंडल समेत हजारों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें