Hindi NewsBihar NewsBanka NewsExcitement in Banka as PM Modi s Visit to Bhagalpur Approaches

बांका में ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा ने निकला जुलूस, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर दिखा उत्साह

बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर बांका जिले में जबरदस्त उत्साह

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 23 Feb 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
बांका में ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा ने निकला जुलूस, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर दिखा उत्साह

बांका। एक संवाददाता आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर बांका जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा नगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गांधी चौक से शुरू होकर शास्त्री चौक बाजार तक निकाला गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति ने भी भाग लिया। बाजारवासियों को आमंत्रण पत्रक देकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया। पूर्व मंत्री श्री मंडल ने कहा कि 24 फरवरी के कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर से देश के करोड़ों किसानों को सम्मान देंगे, जिनकी आय में बीते वर्षों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे टोली बनाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें और उनकी सुख-सुविधा का ध्यान रखें। इस जुलूस में भाजपा महिला मोर्चा की अहम भागीदारी रही। महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉली गुप्ता, नीलम सिंह, हेमलता झा, रेखा वर्मा, भारती ठाकुर समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता दिखाई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज घोष, सुभाष साह, उज्ज्वल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विकास चौरसिया, अभिनाश सिंह, प्रभास मंडल, संजय मरांडी, सुनील चटर्जी, उत्तम राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें