बांका : रामनगर में जीविका महिला संवाद कार्यक्रम
बांका जिले के रामनगर गांव में मां गंगा जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को नारी सशक्तिकरण पर जागरूक किया गया। महिलाओं...

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बहोरना पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में मां गंगा जीविका ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को फिल्म के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया। फिल्म के माध्यम से सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बार में जानकारी दी गई और इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाते हुए अपना जीवन स्तर बदलने, है क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए अपना कीर्तिमान स्थापित करने के बारे में जानकारी दी गई। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ने के साथ साथ आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने की दिशा में जागरूक करने की बाते कही गई। कार्यक्रम में संकुल संघ की अध्यक्ष सरस्वती देवी, सामुदायिक समन्वयक राजेश कुमार, एमआरपी धर्मेंद्र कुमार, सीएम मौनी कुमारी, सीएनआरपी रूपम कुमारी, अध्यक्ष तारा देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी और अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।