Elderly Man Dies in Hit-and-Run Accident in Rajoun Bihar हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुनसिया बस्ती की घटना।, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsElderly Man Dies in Hit-and-Run Accident in Rajoun Bihar

हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुनसिया बस्ती की घटना।

रजौन(बांका)। निज संवाददातारजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती बजरंगबली मंदिर के समीप रविवार की शाम एक हाईवा की चपेट में

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 12 May 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुनसिया बस्ती की घटना।

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती बजरंगबली मंदिर के समीप रविवार की शाम एक हाईवा की चपेट में आने से अर्जुन मंडल(65 वर्ष) नामक एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इधर घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी देर बाद रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। इधर घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध सड़क पार कर रहा था, इस दौरान एक हाईवा की चपेट में आ गया। मृतम मजदूर परिवार से जुड़ा था। कुछ वर्ष पूर्व एक मात्र पुत्र चमकलाल मंडल की मौत भी एक दुर्घटना में हो गई थी।

मृतक अपने पुत्री व जमाई सहित नाती, नतनी के साथ रहता था। थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।