Hindi NewsBihar NewsBanka NewsElderly Laborer Dies in Kolkata Truck Accident Family in Grief

कोलकाता में ट्रक के कुचलने से कटोरिया के वृद्ध मजदूर की मौत

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान गांव के एक वृद्ध मजदूर की कलकत्ता में ट्रक के कुचलने से

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 18 Feb 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
कोलकाता में ट्रक के कुचलने से कटोरिया के वृद्ध मजदूर की मौत

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान गांव के एक वृद्ध मजदूर की कलकत्ता में ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मृतक गांव के स्व छब्बू यादव का पुत्र गुंजर यादव (66) बताया गया है। जानकारी के अनुसार गुंजर यादव पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हलवाई महराज के काम में मजदूरी कर रहा था। उसके साथ उसका पोता रोहित कुमार पिता किस्टु यादव भी रहता था। बताया गया कि घटना के दिन वृद्ध (मृतक) दिनभर काम करने के बाद शाम को गोलाबारी थाना अंतर्गत पंजाब लाईन जीटी रोड स्थित अपने भाड़े के मकान में लौटा था। रात के समय, पंजाब लाईन में ही एक होटल में वह खाने जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से गुजर रही एक ट्रक ने वृद्ध मजदूर को धक्का मार दिया। घटना के बाद, पास के ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गोलाबारी हावड़ा थाना के थानाध्यक्ष को सूचित किया। साथ ही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा वृद्ध के पोता रोहित कुमार सहित अन्य साथियों की मदद से जख्मी वृद्ध को ईलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, घटना के बाद से मृतक की पत्नी चमीया देवी, बेटा सुपाड़ी यादव, मनोज यादव, लवकुश कुमार, बेटी खुशबू देवी, पोता रोहित कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें