बांका : संथाली पर्व के अवसर पर कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रविवार को बांका के बौंसी और कटोरिया प्रखंड में ईस्टर फीस्ट, पास्का भोज और संथाली पर्व वाहा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुशीला हेंब्रम ने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दी। फादर जैकब ने धर्म संदेश दिया...

बांका, एक संवाददाता। रविवार को बौंसी और कटोरिया प्रखंड में ईस्टर फीस्ट, पास्का भोज और संथाली पर्व वाहा का आयोजन किया गया । हरिमोरा पल्ली और तिलारू पल्ली में पास्का जागरण और धर्म विधि का कार्य फादर जैकब, फादर अनूप हंसदा और फादर जॉनसन टुडू द्वारा संपन्न किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन महिला नेत्री कटोरिया विधानसभा की प्रत्याशी सुशीला हेंब्रम ने किया। इस अवसर पर श्रीमती सुशीला हेंब्रम ने सभी पल्ली वासियो, ईसाई भाई बहनों और कटोरिया विधानसभा के समस्त जनता और कार्यकर्ता को ईस्टर की शुभकामनाएं दी । पल्ली पुरोहित फादर जैकब ने धर्म संदेश दिया। यीशु के पुनर्जीवित होने की कहानी भी बताया। इस अवसर पर तिलारू ग्राम में संथाल आदिवासी पर्व वाहा में भी श्रीमती सुशीला हेंब्रम शामिल हुई ,वहां आदिवासी भोज और सामूहिक संथाली नृत्य में भी हिस्सा ली। इस अवसर पर राज किशोर सोरेन, गंगा हेम्ब्रम ,सुखदेव हेम्ब्रम, शिव बासकी, पूजा बेसरा, रंटू पासवान, प्रदीप रविदास, लोधी पासवान, चंद्रशेखर कुशवाहा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।