Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDiscussion on Rabi Crop Losses by Agriculture Department in Shambhugan

किसान भवन में विभाग ने रबी फसल की नुकसान पर की चर्चा , किसानों ने यथाशीघ्र जांच कर सरकार से मांगी क्षतिपूर्ति

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शनिवार को ई किसान भवन में कृषि विभाग की टीम ने किसानों के रबी फसलों की नुकसान पर वि

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 20 April 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
किसान भवन में विभाग ने रबी फसल की नुकसान पर की चर्चा , किसानों ने यथाशीघ्र जांच कर सरकार से मांगी क्षतिपूर्ति

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शनिवार को ई किसान भवन में कृषि विभाग की टीम ने किसानों के रबी फसलों की नुकसान पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। बीएओ चितरंजन चौधरी के ने फसल नुकसान का आकलन करने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्र के कृषि समन्वयक एवं सलाहकारों को प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए रबी फसलों के नुकसान का जायजा लेने की बात कही। बीएओ ने बताया कि आंधी - बारिश के साथ ओलावृष्टि से रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसका सर्वे रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। फसल नुकसान को लेकर करसोप के किसान बासुकी ठाकुर , मुकेश कुमार सिंह, ब्रजेश यादव , रामजी यादव , दामोदर यादव , आनंदी ठाकुर, बेलसीरा गांव के छंगूरी यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि काफी खर्च और मेहनत के बाद रबी फसल उगाए। जब फसल कटकर खेतों में तैयारी के लिए रखा तो बेमौसम बारिश ने फसल को धाराशाई कर दिया। लगातार रूक - रूककर बर्षा ने गेंहू दाना को भी अंकुरित करने लगा। जबकि दाने का रंग तो बदरंग होने की बात कही। अचानक आपदा की मार ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। बीएओ ने बताया कि अधिकांश किसानों का रबी फसल तैयार हो गया है। जबकि कुछ किसानों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें खेत में गेंहू का पातन पानी से सराबोर रहने से फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों के फसल नुकसान का आकलन कर जिला में वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी। वहीं किसानों ने यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। जिससे किसानों की आर्थिक भरपाई पूरी होगी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी चितरंजन चौधरी, कृषि पदाधिकारी रूपेश कुमार, कृषि समन्वयक बबलू यादव, किसान सलाहकार शिवशंकर सिंह सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें