Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDhirendra Shastri Advocates Hindu Unity and Nationalism at Banka Yagya

हम देश में विवाद नहीं, हिंदू संवाद करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री

हम देश में विवाद नहीं, हिंदू संवाद करते हैं: धीरेंद्र शास्त्रीहम देश में विवाद नहीं, हिंदू संवाद करते हैं: धीरेंद्र शास्त्रीहम देश में विवाद नहीं, हिं

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 10 March 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
हम देश में विवाद नहीं, हिंदू संवाद करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री

बांका, कार्यालय संवाददाता। हमारा उद्देश्य हिंदुओं को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। हम नफरत में नहीं, बल्कि प्रेम में विश्वास रखते हैं और गर्व से हिंदुत्ववादी होने की बात कहते हैं। ये बातें बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को बांका जिले के धौरैया प्रखंड के गौरा गांव में जुटे जनसमूह के समक्ष कहीं। वह यहां आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे देश में विवाद नहीं, हिंदू संवाद करते हैं। राम और रहीम दोनों को मानने की बात कहते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे 'गजवा-ए-हिंद' की मानसिकता का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर कोई ‘गजवा-ए-हिंद की बात करेगा, तो हम ‘भगवा-ए-हिंद की बात करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार को ज्ञान-विज्ञान, चाणक्य, संतों-महंतों और देश के प्रथम राष्ट्रपति की भूमि बताया। हजारों की संख्या में जुटे भक्तों के बीच उन्होंने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में हिंदुओं से जात-पात और भेदभाव छोड़कर एकजुट होने की अपील की। कहा कि जब तक समाज जातिवाद और छुआछूत से मुक्त नहीं होगा, तब तक हिंदू राष्ट्र की संकल्पना पूरी नहीं होगी। हिंदू जब एक रहेगा, तो देशद्रोहियों को खुद ही देश से भागना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तब तक वे न तो रुकेंगे और न ही झुकेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों को जागरूक होने और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह पहली बार बांका आए हैं, लेकिन यहां के लोगों की श्रद्धा देखकर यह निर्णय लिया कि आने वाले समय में बांका में तीन दिन तक धार्मिक कथा और दिव्य दरबार का आयोजन करेंगे। इसके पूर्व धीरेन्द्र शास्त्री हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब पौने 12 बजे गौरा पहुंचे। मंच पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गीतामनीषी जी महाराज, आचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर, राजु दास महाराज, गौरव कृष्ण शास्त्री के अलावे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। करीब दो घंटे के आयोजन के बाद हेलीकॉप्टर से गोपालगंज चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।