अलग-अलग मामलों के 6 फरार वारंटी गिरफ्तार
कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व को देखते हुए कटोरिया पुलिस ने

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व को देखते हुए कटोरिया पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 6 फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सदलबल शामिल थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव के युगल दास एवं उसकी पत्नी बिजिया देवी, कासमोह गांव के जयप्रकाश यादव, असनातरी गांव के राजकुमार यादव, बीचकौड़ी गांव के गिरधारी झा एवं जमुआ गांव का दिनेश सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग काफी दिनों से फरार चल रहे थे। बांका न्यायालय द्वारा सभी के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर गिरफ्तार सभी का रविवार को रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया, साथ ही न्यायिक हिरासत में उन्हें बांका जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर कटोरिया पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।