Hindi NewsBihar NewsBanka NewsConfusion Over Holi Dates March 14 or 15 Expert Clarifies

14 मार्च को मनाया जाएगा होली का त्योहार

बांका, नगर प्रतिनिधिबांका, नगर प्रतिनिधि होली खुशी, उल्लास, रंग और उमंगों का त्योहार है। जिसका इंतजार हर किसी को होता है। इस दिन लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 10 March 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
14 मार्च को मनाया जाएगा होली का त्योहार

बांका, नगर प्रतिनिधि। होली खुशी, उल्लास, रंग और उमंगों का त्योहार है। जिसका इंतजार हर किसी को होता है। इस दिन लोग आपस की हर नाराजगी को भूलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्यार के रंग में सराबोर हो जाते हैं। लेकिन इस बार होली को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। होली की दो तारीख 14 और 15 मार्च सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें होली किस दिन मनाना चाहिए। बौसी कामधेनु मंदिर के पंडित अनिरुद्ध मिश्रा उर्फ छोटू बाबा ने बताया कि होली का त्योहार पूर्णिमा के अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता हैं। जबकि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में रात के समय करते हैं। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च गुरुवार की सुबह 10:11 बजे भद्रा के साये में शुरू हो रही है। भद्रा का समापन गुरुवार की रात 10:37 बजे हो जाएगा। वही पूर्णिमा का समापन 14 मार्च शुक्रवार को दोपहर 11:15 बजे तक है। ऐसे में पंचांग के मुताबिक होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त रात के 11:26 बजे से मध्या रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक होलिका दहन करना उत्तम रहेगा। हालांकि उदया तिथि के अनुसार पर्व मनाने वाले घरों में प्रतिपदा तिथि के अनुसार 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार होली के बाद भी लोग शुभ मांगलिक कार्य नहीं कर पाएंगे। दरअसल होलिका दहन के अगले दिन 14 मार्च को शाम 6:59 बजे से खरमास लग जाएगा। इसका समापन 14 अप्रैल को सुबह 3:30 बजे होगा। इसके बाद ही शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।